CG News: पांच लाख की ईनामी लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार, मुख्यधारा में हुई शामिल
CG News: पांच लाख की ईनामी लक्ष्मी ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार, मुख्यधारा में हुई शामिल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर लंबे समय से सक्रिय DKSZC सदस्य लक्ष्मी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।
लक्ष्मी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की निवासी थी। वह DKSZC की सदस्य थी और लंबे समय से छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश बॉर्डर में सक्रिय थी। उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डाले। पुलिस अधिकारियों ने उसे मुख्यधारा में जोड़ते हुए पुनर्वास राशि भी सौंपी।