Raigarh News: जमीन गाईडलाईन दरों में बेतहाशा वृद्धि: जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टेशन चौक पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रायगढ़ November 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: जमीन गाईडलाईन दरों में बेतहाशा वृद्धि: जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टेशन चौक पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Oplus_131072

रातोरात बढ़े ज़मीन के दाम, कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ज़मीन गाईडलाईन की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज, 29 नवम्बर 2025, शनिवार को एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, माननीय श्री दीपक बैज जी के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे स्टेशन चौक पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की मुख्य बातें
विरोध का कारण: राज्य सरकार द्वारा ज़मीन गाईडलाईन की दरों में की गई भारी वृद्धि, जिससे आम जनता और गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।”भाजपा सरकार होश में आओ!” और “बढ़ी हुई दरें वापस लो!”

Oplus_131072

कांग्रेस नेताओं का आक्रोश
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने रातोरात जमीन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मकान बनाना या खरीदना अब एक सपना बन गया है।
वहीशहर अध्यक्ष शाखा यादव आरोप लगाया कि:”यह बढ़ोतरी भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को लूटने की साजिश है।”गाइडलाइन दरों में 10% से लेकर 900% तक की बढ़ोतरी पूरी तरह से जन-विरोधी हैं।”कांग्रेस पार्टी प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ खड़ी है और जब तक ये मनमानी दरें वापस नहीं ली जातीं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

Oplus_131072

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस “तुगलकी फरमान” को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस का आंदोलन और भी तेज होगा और यह पूरे प्रदेश में फैलेगा। कार्यक्रम मे ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी नववर्तमान अध्यक्ष,अनिल शुक्ला नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शाखा यादव, शेख सलीम नियारिया नेता प्रतिपक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, ग्रामीण प्रवक्ता दीपक मंडल, राजेश कुछवाहा, दश्यन्त देवागंन, ब्लाक अध्‌यक्ष विकास ठेठवार, मदन महंत, नारायण घोरे, सुनील आनंद, हरि खुटे, प्रमोद देवांगन, रजत गोयल, अमरकांत साहू, सब्बीर उल्ला खान, गौरांग अधिकारी, महामंत्री संदीप अग्रवाल, रवी पाण्डेय, मुरारी भट्ट, विनोद महेश, हरेराम तिवारी, रत्थू जायसवाल, सत्य प्रकाश शर्मा, पूर्व महापौरश्रीमती जानकी कार्टूजू, श्रीमती रंजना पटेल, श्रीमती बरखा सिंह, लता खुटे, बिनु बेगम,अरुणा चौहान, महिला अध्यक्ष रानी चौहान, संजय देवांगन, कामता पटेल, देवेन्द्र कुमार सिदार, शारदा सिंह गहलोत,, सुरेन्द्र शर्मा, विजय टंडन, मिंटू मसीद, राजू बोहीदार श्याम काटजू, श्रेयांश शर्मा, गुलशन साहू, पुनीराम, गोलू सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

खबर शेयर करें: