Sarangarh News: सरकारी स्कूल में प्यून की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

रायगढ़ August 4, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: सरकारी स्कूल में प्यून की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

Sarangarh News: सरकारी स्कूल में प्यून की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, एक साल से फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

सारंगढ़। सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी स्कूल में प्यून की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फरार आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की राशि में से 35 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और बैंक पासबुक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गौरीशंकर नारंग (44 वर्ष) निवासी रजगामार, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा ने वर्ष 2019 में महेश राम चौहान को अपने प्रभाव का हवाला देते हुए एक महीने के भीतर शासकीय स्कूल में प्यून की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 1 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने रजगामार चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद जीरो पर अपराध दर्ज कर प्रकरण सारंगढ़ थाना भेजा गया, जहां 6 मई 2025 को आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे कोरबा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महेश चौहान से 1 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया।

खबर शेयर करें: