रायगढ़
कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल का तबादला, अमित तिवारी बने नए थाना प्रभारी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय अटैच कर दिया है। वहीं घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।