कोरबा: नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
November 12, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
कोरबा: नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने नशे की हालत में नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों नायब तहसीलदारों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना श्रमिक बस्ती के हरदीबाजार में हुई। पुलिस ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।