कोरबा: नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर: कोयला-सीमेंट वाहनों में आग, ड्राइवर जिंदा जला

छत्तीसगढ़ February 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
कोरबा: नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर: कोयला-सीमेंट वाहनों में आग, ड्राइवर जिंदा जला

कोरबा: नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर: कोयला-सीमेंट वाहनों में आग, ड्राइवर जिंदा जला

कोरबा:
मंगलवार सुबह National Highway पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में सीमेंट ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के केंदई झरना के पास सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कोयला लोड ट्रेलर कोरबा की ओर से आ रहा था, जबकि सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की दिशा से आ रहा था।

बताया जा रहा है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक किसी तरह कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन सीमेंट ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। आग तेजी से फैल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन कटघोरा से आने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया।

खबर शेयर करें: