छत्तीसगढ़

कोंडागांव: घर में खाना खा रहा था युवक… तभी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा बड़ा भाई, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को दहला दिया

रिश्तों का कत्ल! बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, बीच-बचाव में मां भी घायल

 





कोंडागांव/फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर में मां के साथ बैठकर खाना खा रहे युवक पर उसके ही बड़े भाई ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे को बचाने पहुंची मां भी हमले की चपेट में आ गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड निवासी सलीम पटेल (24) शुक्रवार शाम अपनी मां रामोतीन पटेल के साथ घर में भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई जितेंद्र पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघ पर गंभीर चोटें आईं। बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटपाड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सलीम को 112 एंबुलेंस की मदद से रात करीब 8:30 बजे फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button