CG News: केशकाल विधायक का फॉलो वाहन बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर की मौत, घर जाते वक्त हादसा 

छत्तीसगढ़ June 3, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: केशकाल विधायक का फॉलो वाहन बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर की मौत, घर जाते वक्त हादसा 

CG News: केशकाल विधायक का फॉलो वाहन बेकाबू होकर पलटा, ड्राइवर की मौत, घर जाते वक्त हादसा 

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में केशकाल से भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम के फॉलो वाहन अनकंट्रोल होकर खेत में पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय भुवन शोरी के रूप में हुई है। मामला बांसकोट थाना क्षेत्र का है।

घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। विधायक नीलकंठ टेकाम रायपुर गए हुए थे। चालक भुवन शोरी अकेले अपने गांव बड़बत्तर जा रहा था। गांव के पास फरसगांव मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पलटकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांसकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: