Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई, एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

रायगढ़ June 23, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई, एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई, एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

 

  चम्पा यादव को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव जशपुर से गिरफ्तार

 मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से खुला नेटवर्क, नकद रकम, बाइक और मोबाइल जब्त

 नशे के कारोबार की सप्लाई चेन तक पहुंचकर कार्रवाई जारी — एसएसपी शशि मोहन सिंह

  “मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर कार्रवाई करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है, ऑपरेशन आघात के तहत एंड-टू-एंड कार्रवाई लगातार जारी रहेगी”— एसएसपी शशि मोहन सिंह

 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर चिंतामणी उर्फ चेता यादव को जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

03 जून को महिला तस्कर के कब्जे से गांजा बरामद हुआ था

विदित हो कि दिनांक 03 जून 2026 को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपिया श्रीमती चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव, उम्र 58 वर्ष निवासी पखनाकोट सुकवासुपारा के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 तथा एक ओप्पो A11K मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करते हुए गांजा चिंतामणी उर्फ चेता यादव से प्राप्त करना बताया था। मामले में थाना कापू में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से सप्लायर तक पहुंची पुलिस

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने चम्पा यादव और चिंतामणी उर्फ चेता यादव के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया, जिसमें दोनों के बीच संपर्क की पुष्टि हुई। इसके आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पत्थलगांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कल कापू पुलिस ने जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव पिता मनधरी यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोडेकेला, थाना पत्थलगांव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 03 जून 2026 को चम्पा यादव को ₹6,500 में गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया तथा बताया कि प्राप्त रकम में से ₹4,500 खर्च हो चुके हैं।
आरोपी के कब्जे से शेष ₹2,000 नगद, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-14-MR-9024, आरसी कार्ड तथा एक काला रंग का मोबाइल फोन जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—

“ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस केवल गांजा बरामद कर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के कारोबार की पूरी सप्लाई चेन को चिन्हित कर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

गिरफ्तार आरोपी- चिंतामणी उर्फ चेता यादव पिता – मनधरी यादवउम्र – 30 वर्ष निवासी – ग्राम कोडेकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.)

जप्ती- ₹2,000 नगद, एक मोबाइल फोन हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-14-MR-9024, आरसी कार्ड

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक दिनेश गोंड एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: