रायगढ़

Raigarh News: जिंदल कंपनी के गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सिक्युरिटी बैरक लौट रहे जिंदल कंपनी के एक गार्ड को ट्रेलर चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया, इस दौरान मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए धर्मेंदर सिंह ने बताया की उसका साला दक साल से उसके साथ JSPL कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। कल सुबह दीपक अपने एक दोस्त अंश प्रताप के मोटर सायकल को लेकर सुबह 8 बजे निकला था। इस दौरान सिक्युरिटी बैरक वापस आते समय जब वह शाम करीब सवा 4 बजे के आसपास आमाघाट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा ही था की ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AW 7416 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दीपक को अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतना भयंकर था की युवक का सिर और चेहरा पूरी तरह से कुचला गया था मौके पर मिले आधार कार्ड के हिसाब से मृतक की शिनाख्त हो सकी। जिसके बाद मर्ग पंचनामा उपरांत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button