रायगढ़

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने ‘होटल हिल व्यू गार्डन’ में मनाया भव्य होली मिलन समारोह

 

रायगढ़। सामाजिक संस्था *जेसीआई रायगढ़ सिटी* द्वारा स्थानीय होटल हिल व्यू गार्डन में भव्य *होली मिलन समारोह ‘रंग दे गुलाल’* का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए *जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल* ने सभी सदस्यों एवं शहरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों, संगीत और होली गीतों के साथ पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। उपस्थित सदस्यों ने इस अवसर पर जमकर होली का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम के *प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी रजत अग्रवाल एवं जेसी शुभम गोयल* थे, जिनके सफल संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी *प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता* द्वारा दी गई।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button