छत्तीसगढ़

Jashpur News: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के गांजा के साथ 20 लाख का सामान जप्त, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। नशे के कारोबारियों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस को आरा क्षेत्रांतर्गत 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.02.26 के प्रातः चौकी आरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार क्रमांक CG -13-AM -9231 से कुछ व्यक्ति, उड़ीसा राज्य से अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लाकर प्लास्टिक की थैली में बांधकर, गाड़ी में छुपाते हुए, कईकछार, काशीबंध, बीरोपानी के ग्रामीण रास्ते से होते हुए, जशपुर की ओर, बिक्री हेतु ले जा रहे हैं , जिस पर चौकी आरा से के द्वारा, मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, पुलिस टीम के साथ, उक्त संदिग्ध गांजा तस्करों की धर पकड़ हेतु, बीरोपानी काशीबंद जंगल में नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान काशीबंध की ओर से संदिग्ध क्रेटा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया, इसी दौरान कार में बैठे तीन संदिग्धों में से एक संदिग्ध, पुलिस की टीम को देखकर, जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पुलिस के द्वारा शेष दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. शहरूख शाह , उम्र 34 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ ग)*
*2. तारिक अंसारी उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कव्वाली मंच के पास जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर,जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी ली गई, तब उसमें पीछे की डिग्गी में दो बोरी में 50 पैकेज प्लास्टिक की पालीथीन में भरा गया, कुल 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। पूछताछ पर पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्धों ने गांजा को अवैध रूप से उड़ीसा राज्य से, जशपुर में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया। पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध आरोपियों के कब्जे से 52 किलो 100 ग्राम गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक CG -13-AM -9231 को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रु तथा वाहन लगभग 15 लाख रू कुल 20 लाख रू विधीवत जप्त किया गया है। पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया गया, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

पुलिस के द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। तथा पकड़े गए आरोपी क्रमशः शहरुख शाह उम्र 34 वर्ष व तारीक अंसारी उम्र 27 वर्ष के वके द्वार अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. जशपुर चंद्रशेखर परमा, डी.एस.पी. अजाक जशपुर भावेश समरत, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विद्यासागर पैंकरा, आरक्षक बेलसाजार कुजूर, अरुण तिग्गा व अविनाश लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरा क्षेत्रांतर्गत 52 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मामले में फरार एक आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button