Jashpur News: जशपुर पुलिस ने पकड़ा, दो ट्रक अवैध गुटखा, 200 बोरी गुटखा बरामद

छत्तीसगढ़ November 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: जशपुर पुलिस ने पकड़ा, दो ट्रक अवैध गुटखा, 200 बोरी गुटखा बरामद

Jashpur News: जशपुर पुलिस ने पकड़ा, दो ट्रक अवैध गुटखा, 200 बोरी गुटखा बरामद

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस ऑपरेशन आघात चला रही है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.11.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि , दो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध रूप से गुटखा का परिवहन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र से उक्त दो संदेही अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78- 0511 व UP 78- KT 7986 को घेराबंदी कर रोका गया, तलाशी लेने पर प्रत्येक ट्रक में 100 – 100 बोरी गुटखा मिला, पुलिस के द्वारा जब ट्रक के कागजात की जांच की गई, तो माल की बिल्टी का नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर था, जिस पर प्रथम दृष्टिया, गुटखा की अवैध रूप से परिवहन की संभावना पर, पुलिस के द्वारा बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जप्त किया गया है, व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

खबर शेयर करें: