छत्तीसगढ़

Jashpur News: अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, एक ट्रक और दो पिकअप से 149 क्विंटल धान जप्त, झारखंड से लेकर आ रहे थे धान

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ में चालू धान खरीदी के सीजन में सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान को छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश करने वाले धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस निरंतर नजर रखी हुई है, और कार्यवाही भी कर रही है, पुलिस ने अब तक 2100 क्विंटल से अधिक अवैध धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है।

इसी क्रम में गत दो दिवस में क्रमशः दिनांक 10.01.26 की रात्रि 10.00 बजे व 11.01.26 को शाम करीबन 07.00 बजे चौकी आरा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा क्रमशः एक ट्रक व दो पिकअप से 416 बोरी में कुल 149 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.01.26 को रात्रि करीबन 10.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरा अंतर्गत ग्राम केतार के पास एक ट्रक क्रमांक JH -01-GF – 0332 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिसे कि संभवतः झारखंड राज्य से लेकर लाया जा रहा है, जिस पर चौकी आरा की पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम केतार के पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध ट्रक क्रमांक JH -01-GF – 0332 को रोका गया, तलाशी के दौरान उसमें 290 बोरी में कुल 90 क्विंटल धान बोरी लोड मिला, पूछताछ पर ट्रक के चालक ने बताया कि उसका नाम गणेश यादव उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम ख़ुटगांव थाना कुनकुरी का रहने वाला है, व उक्त धान को वह झारखंड राज्य से, जशपुर छत्तीसगढ़ ला रहा था,। पुलिस के द्वारा जब उससे धान व मंडी टोकन के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, तो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रक सहित उसमें लोड 290 बोरी में कुल 90 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

➡️ इसी प्रकार दूसरे मामले में भी आरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाम करीबन 07.00 बजे ग्राम बोकी में, घेराबंदी कर दो संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH – 07- H – 0224 व JH – 01- CV – 2140 को रोका गया, पिकअप की तलाशी लेने पर पुलिस को पिकअप वाहन क्रमांक JH – 07- H – 0224 में 66 बोरी में 30 क्विंटल धान व पिकअप वाहन क्रमांक JH – 01- CV – 2140 में 60 बोरी में 29 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर संदिग्ध पिकअप वाहनों के चालकों ने अपना नाम क्रमशः शेखर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी मधुबनटोली जशपुर व सजीत कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी पुरनानगर जशपुर का रहने वाला बताया व उक्त धान को झारखंड से लेकर जशपुर ले जाना बताया, पुलिस के द्वारा धान से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध पिकअप वाहन सहित 126 बोरी में 59 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इस प्रकार पुलिस के द्वारा गत दो दिवस में अवैध धान परिवहन करते एक ट्रक व दो पिकअप से कुल 416 बोरी में 149 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही की गई है।

 



















मामले की कार्यवाही व अवैध धान परिवहन करते ट्रक को पकड़ने में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विद्या सागर पैंकरा, व आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि , पुलिस के द्वारा आरा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते एक ट्रक व दो पिकअप से 149 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, अब तक पुलिस के द्वारा 2100 क्विंटल से अधिक धान को पकड़ा जा चुका है,। अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button