Jashpur News: शादी का झांसा दे किया युवती से अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

छत्तीसगढ़ November 8, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: शादी का झांसा दे किया युवती से अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Jashpur News: शादी का झांसा दे किया युवती से अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

जशपुर। जशपुर पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का है।

धर्मजयगढ़ क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मई 2025 में एक शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार 7 दिनों तक पीड़िता के साथ अनाचार किया, जिसके कारण पीड़िता 4-5 माह की गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर, शून्य में अपराध कायम कर, मामला अग्रिम विवेचना हेतु थाना बगीचा को सौंपा गया। थाना बगीचा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष) को सरगुजा क्षेत्र से हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें: