छत्तीसगढ़

Jashpur News: नहाने गए  भाई और बहन की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में पसरा मातम, भाई को बचाने उतरी बहन, दोनों की गई जान

 

 जशपुर। जशपुर में महुआ बिनकर लौटते समय भाई और बहन तालाब में नहाने गए, जहां भाई के फिसलने पर बहन ने बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों डूब गए। पूरे गांव में शोक की लहर है।
 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलिया निवासी जितेंद्र दास के बच्चे विष्णुदास और योगिता दास रविवार को जंगल गए थे। महुआ बिनकर वापस आते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। नहाते समय नौ वर्षीय विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
भाई को डूबते देख बारह वर्षीय बहन योगिता उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद गई। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं सके। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गए। परिवार के लोग और गांव के तैराक बच्चों को ढूंढने लगे, लेकिन वे नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर नारायणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button