
जशपुर (बगीचा)। साइबर ठगी और नेटवर्किंग कंपनियों के नाम पर बढ़ती धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। हेडजेक्सफंड (HedgexFund) नामक कंपनी के माध्यम से पैसे दोगुने करने का लालच देकर ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे गए। पुलिस ने इस प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10.04.26 को प्रार्थिया उर्मिला बाई उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कापू टोली, थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) के द्वारा थाना बगीचा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में उसकी जान पहचान, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूपसेरा भलमंडा निवासी आरोपी कलेश्वर राम व मीनी बाई जो कि पति पत्नी है, से हुई थी, जो कि कुछ दिनों के पश्चात अन्य आरोपी शिवशंकर राम, निवासी ग्राम घाघरा थाना सन्ना व नीरा सिंह निवासी दरबारी टोली जशपुर के साथ, प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महादेवदांड में स्थित घर में आए और प्रार्थिया की मां को बताया कि वे लोग hedgexfund नामक नेटवर्क कंपनी में काम करते हैं, व जशपुर जिले के ही स्थाई निवासी हैं, इस प्रकार प्रार्थिया की मां को झांसे में लेते हुए विश्वास दिलाया कि उक्त नेटवर्क कंपनी में रुपए निवेश करिए, जो कि 03 माह के अंदर उनका रुपया दोगुना हो जाएगा, यदि रुपए दुगना नहीं होता है तब उनके द्वारा ब्याज के साथ निवेशित रुपए की भरपाई कर दी जायेगी, जिस पर प्रार्थिया की मां उनके झांसे में आ गई,। आरोपियों के द्वारा महादेव डांड गांव के ही उमेश राम, विवेक सिंह व खुद प्रार्थिया के कापू टोली स्थित घर में बार बार आकर, उन्हें नेटवर्क कंपनी में रुपए दुगने करने का लालच देकर निवेश करने हेतु झांसे में ले लिया गया। इस प्रकार प्रार्थिया के द्वारा वर्ष 2023 में 20000रु,10.01.2024 को 1लाख रु व दिनांक 19.01.24 को 50 हजार रुपए, कुल 1लाख 70 हजार रु उक्त आरोपियों को नगद व फोन पे के माध्यम से दिया गया था। प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई के द्वारा भी आरोपियों को 15.02.24 को 40 हजार रु दिया गया था। रुपए लेने के बाद आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया व अन्य पीड़ितों को उनके नाम से hedgexfund के वॉलेट में आई डी, पासवर्ड बनाकर दिया गया था, जिसमें लॉग इन करने पर रुपए डॉलर में दिखाता था। कुछ दिनों के बाद उक्त वॉलेट बंद हो गया, जिस पर ठगी का अहसास होने पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपियों से अपने रु मांगने पर उनके द्वारा टाल मटौल किया जाने लगा। आरोपियों के द्वारा थाना सन्ना व बगीचा क्षेत्रांतर्गत कई ग्रामीणों से hedgexfund नेटवर्क कंपनी के माध्यम से रुपए दुगुने करने का लालच देकर ठगी किया गया है।
➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना बगीचा में ठगी के लिए भा द वि की धारा 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े छः आरोपियों क्रमशः 1. शिवशंकर राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घाघरा, थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग)।
2. मीनी बाई उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम रूपसेरा भलमंडा थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)।
3. कालेश्वर राम उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम रूपसेरा भलमंडा थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)।
4. अनिल लकड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर (छ .ग)।
5. शिवनाथ राम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दमेरा रायकोना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर छ. ग।
6. नीरा सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर (छ. ग)। को गिरफ्तार कर लिया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर मामले से जुड़े पांच आरोपियों क्रमशः – मीनी बाई , कालेश्वर राम , अनिल लकड़ा
, शिवनाथ राम उम्र
, नीरा सिंह उम्र 36 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व मुख्य संदिग्ध आरोपी शिवशंकर राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घाघरा, थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है, मामले में पुलिस की जांच जारी है व पीड़ितों तथा ठगी की रकम बढ़ सकती है, प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार क्रमांक jH – 01FU -9460 को भी जप्त किया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार कामरे, नरेश मिंज व महिला आरक्षक लीलावती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत नेटवर्किंग कंपनी में रुपए निवेश पर रुपए दुगुने करने का लालच देकर ठगी के मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, एक मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड ली गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है, पुलिस की जांच जारी है, जांच के दौरान पीड़ितों व ठगी की रकम बढ़ने की संभावना है, ठगी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






