Jashpur breaking: आराम निवास जशपुर के बागान से चंदन पेड़ काटकर चोरी करने वाले 3 अन्तर्राज्यीय आरोपी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़े, शिलाजीत बेचने के बहाने दिन में करते थे रेकी, फिर रात में करते थे तस्करी
जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेन्द्र ताम्रकार निवासी सन्ना रोड जशपुर ने दिनांक 26 नवंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह विक्रमादित्य सिंह का निज सचिव है एवं आराम निवास का देख-रेख करने का कार्य करता है। 21 नवंबर की रात्रि में आराम निवास के सामने निजी बागान के अंदर मौजूद 03 नग चंदन पेड़ को अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जशपुर में भा.न्या.सं. की धारा 303(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा रात्रि गष्त को प्रभावी कर उक्त प्रकरण के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जषपुर रविशकर तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा आराम निवास के आसपास एवं क्षेत्र में डेरा डालकर घूम रहे फेरीवालों पर लगातार निगरानी बनाये रखा गया था, इसी दौरान 24 नवंबर की रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति लिखाड़िया उर्फ पिंटू के भागलपुर क्षेत्र में घूमते पाये जाने पर उससे पूछताछ करने पर संदेह होने पर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथीगण नीवर एवं कर बाबू के साथ के साथ मिलकर उक्त दिनांक को आराम निवास बागान से चंदन लकड़ी चोरी करना स्वीकार किया।
नीवर एवं कर बाबू के लोरो दोफा के नीचे टेंट लगाकर फेरीवाले के रूप में मौजूद रहने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा लोरो दोफा में जाकर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान वे दोनों पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगे, इन दोनों को दौड़ाकर पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के संयुक्त मेमोरंडम कथन से विभिन्न चंदन लकड़ी का टुकड़ा कीमती लगभग 50 हजार रू. एवं लकड़ी आरी इत्यादि जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 27 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक रविषंकर तिवारी, स.उ.नि. विपिन किषोर केरकेट्टा, स.उ.नि. मनोज सिंह, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. शोभनाथ सिंह, आर. 378 विनोद तिर्की, सै. थानेष्वर देषमुख का योगदान रहा है।
थाना तपकरा वाले मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में 25 नवंबर को प्रार्थी विशाल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी तपकरा जिला जशपुर छ.ग. ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी 20 नवंबर को रात्रि करीब 11.30 बजे तपकरा गांव के कुकुरडूबा में आयोजित मेला देखने अपने मोटर सायकल बजाज सी.टी. 100 क्रमांक CG 14 MQ 0969 से गया था, जिसे मेला के बाहर जहाँ सभी मोटर सायकल व अन्य गाडियों खड़ी थी वहीं पर अपना मोटर सायकल को खड़ा कर मेला देखने गया था जो मेला देखने के बाद करीब एक घंटा बाद जब आकर देखा तो इसका मोटर सायकल वहाँ नहीं था जिसे आसपास पतासाजी किये किन्तु मोटर सायकल का कहीं पता नहीं चला जो काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान 25-26 नवंबर की रात गश्त में आरोपी इलियस बडा को संदिग्ध स्थिति में एच एफ डिलक्स मोटर सायकल CG 14 MP 8369 से तपकरा में घुमते मिला जिसे थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर 20 नवंबर को अपने साथी प्रेमानंद चैहान उर्फ मुनू निवासी रेगारडीपा के साथ मिलकर तपकरा मेला से उक्त एच एफ डिलक्स CG 14 MP 8369 को एवं प्रकरण के प्रार्थी के बजाज सीटी 100 एमएस क0 CG 14 MQ 0969 को चोरी करना बताने पर आरोपी इलियस बडा के कब्जे से चोरी गये एच एफ डिलक्स CG 14 MP 8369 को जप्त किया गया है, एवं आरोपी इलियस बडा के बतायेनुसार उसके निःशादेही पर आरोपी प्रेमानंद चैहान उर्फ मुनु के घर से प्रकरण में चोरी गये मोटर सायकल बजाज सीटी 100 एमएस CG 14 MQ 0969 को जप्त किया गया है। आरोपी इलियस बडा उम्र 32 वर्ष निवासी सुबलया नवरंगपुर थाना सदर बनपाली जिला सुन्दरगढ़ (उडिसा) एवं प्रेमानंद चैहान उम्र 32 वर्ष सा० रेंगारमुडा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 26.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना एवं अरोपियों की गिर० में थाना प्रभारी उप निरी खोमराज ठाकुर, प्र.आर. 385 अजय लकडा, प्र.आर. 468 रिझन राम भगत, प्र.आर. 115 राजेन्द्र साय, आर. 392 अमित कुमार त्रिपाठी, आर0 583 शिवशंकर राम, आर0 581 धिरेन्द्र मधुकर की भूमिका सराहनीय भूमिका रही।
सिटी कोतवाली जशपुर के चंदन लकड़ी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नामः-
1. लिखाड़िया उर्फ पिंटू उम्र 20 साल निवासी हरदवा थाना रिठी जिला कटनी (म.प्र.)
2. कर बाबू उम्र 55 साल निवासी बूढ़ा थाना रिठी जिला कटनी (म.प्र.)
3. नीवन उम्र 18 साल 04 माह निवासी देवरी थाना मंडला जिला मंडला (म.प्र.)
थाना तपकरा के मोटर सायकल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1.इलियस बडा उम्र 32 वर्ष निवासी सुबलया नवरंगपुर थाना सदर बनपाली जिला सुन्दरगढ़ (उडिसा)
2 प्रेमानंद चैहान उम्र 32 वर्ष निवासी रेंगारमुडा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “जशपुर पुलिस द्वारा रात्रि गष्त को अत्यंत प्रभावी बनाया गया है, उसी का परिणाम है कि उपरोक्त चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। उपरोक्त गिरफ्तार हुये आरोपियों से चोरी के अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है। संदेही व्यक्तियों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना देवें।”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||







Tính công bằng tại 66B được đảm bảo thông qua hai cơ chế chính: hệ thống RNG đã chứng nhận và chính sách minh bạch thông tin. Mọi tỷ lệ trả thưởng (RTP) đều được công khai và được kiểm toán định kỳ bởi các đơn vị độc lập. TONY05-07
66b – Nền tảng cá cược trực tuyến đỉnh cao cho người chơi – Cơn lốc mới trên bản đồ giải trí trực tuyến 2025, hứa hẹn khuấy đảo cộng đồng cược thủ yêu thích sự đẳng cấp và đổi mới. Đây, là điểm đến lý tưởng cho người chơi tìm kiếm cơ hội làm giàu, là biểu tượng cho xu hướng cá cược thời đại mới. TONY05-07