जशपुर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

छत्तीसगढ़ November 14, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
जशपुर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

जशपुर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

जशपुर, 14 नवंबर 2025:
जशपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की गंभीर शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव, निवासी दरबारीटोली, जशपुर के खिलाफ सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इस समय फरार है और उसकी तलाश जारी है। शिकायत पर अप. क्र. 312/2025 बी.एन.एस. में धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) और बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
शिकायतकर्ता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के घर में घरेलू काम करती थी और साथ ही जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती थी। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर में अकेला पाकर कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।

पुलिस की प्रतिक्रिया:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

खबर शेयर करें: