जांजगीर-चांपा: डेढ़ लाख के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
जांजगीर-चांपा: डेढ़ लाख के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
जांजगीर-चांपा। पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना के जिला कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए सिद्धा गौड़ को पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कामारेड्डी में धारा 179, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद नकली नोट तैयार करने के लिए कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बांड पेपर का इस्तेमाल कर रहे थे।
इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय नकली नोट के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पुलिस इस मामले की आगे भी गहन जांच कर रही है।