रायगढ़

 Raigarh News: हाथी रात में जंगल से निकलकर गांव पहुंचा, घूम-घूम कर करता रहा नुकसान, ग्रामीणों में भय का माहौल

रायगढ़। रायगढ़ में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार रात जंगल से निकाल कर एक हाथी रायगढ़ वन परिक्षेत्र के चक्रधरपुर गांव पहुंच गया। इसके बाद यहां उसने धान की फसलों को रौंद दिया। काफी देर बाद रात में हाथी वापस जंगल की ओर चल गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत के सांस ली।

दरअसल, रात में जब हाथी के गांव आने की जानकारी वन अमले को लगी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर वनकर्मी हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया, पर हाथी  खेत जा कर धान की फसल को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने मोहित गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता  के फसल को बर्बाद कर दिया।

ग्रामीणों में भय का माहौल

रात में हाथी जंगल से निकलकर गांव पहुंचा और जब हाथी की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनके बीच डर का माहौल निर्मित हो गया। रात के समय हाथी गांव में घूम-घूम कर नुकसान करता रहा। हालांकि उसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास वनकर्मी कर रहे थे।

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button