रायगढ़

Raigarh News: सरिया हेराफेरी का खुलासा; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 11 टन चोरी का माल बरामद

 

रायगढ़, 16 जून 2025। पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 टन सरिया हेराफेरी मामले में मुख्य आरोपी ट्रक चालक हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लगभग 11 टन माल बरामद कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उड़ीसा के विभिन्न जिलों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामला 31 मई 2025 को सामने आया था, जब ट्रांसपोर्टर “साहू रोड लाइन रायगढ़” के ट्रक क्रमांक CG 04 NY 4465 में अजय इंगाड रोलिंग मिल से जैजैपुर, बाराद्वार के लिए लगभग ₹7.80 लाख मूल्य की 15 टन सरिया रवाना की गई थी। चालक राधेश्याम साहू को माल निर्धारित स्थान पर पहुंचाना था, लेकिन 1 जून तक माल नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद हो गया। इस संदिग्ध परिस्थिति में मिल प्रबंधन ने 3 जून को पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 139/2025 धारा 316(3) भा.दं.सं. (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई।

जांच में पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के दीप्तीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खाली हालत में खड़ा है, जिसे तत्काल जप्त किया गया। जांच में ट्रक चालक के साथी मनोज मोटारी, निवासी पंचभैया, थाना पदमपुर, जिला बरगढ़ का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर उसके पास से 4 टन सरिया बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी की सरिया राधेश्याम साहू से खरीदी थी।

मुख्य आरोपी राधेश्याम की लोकेशन का सुराग मिलने पर 15 जून को पुलिस ने उड़ीसा के बडपदर, थाना आगलपुर में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 15 टन सरिया में से 4 टन मनोज मोटारी को, 3 टन सरिया रोहित डनसेना को ग्राम मधा में बेची थी और शेष 8 टन सरिया अपने घर में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 टन सरिया बरामद कर ली। आरोपी रोहित डनसेना से ग्राम मधा, थाना मेलछामुंडा में 40 बंडल यानी लगभग 3 टन सरिया भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी :
1. हेमंत साहू उर्फ राधेश्याम साहू, पिता उग्रसेन साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाबुपाली, बडपदर, थाना आगलपुर, जिला बलांगिर, उड़ीसा।
2. रोहित डनसेना, पिता गोपीनाथ डनसेना, उम्र 35 वर्ष, निवासी मधा, थाना मेलछामुंडा, जिला बरगढ़, उड़ीसा।



















दोनों आरोपियों को विरुद्ध धारा 316(3)+ 317(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय समन्वय का नतीजा है, जिससे कुल 11 टन चोरी का सरिया बरामद किया गया है और फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे पहुंच गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button