रायगढ़

Raigarh: ओ. पी. जिंदल विद्यालय में सम्पन्न हुआ प्रतिष्ठापन समारोह

 





 

रायगढ़। ओ. पी. जिंदल विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भाँति वर्तमान सत्र 2026-27 में विद्यालय प्रांगण में प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह (आईपीएस), विद्यालय के प्राचार्य, मुख्य प्रशासन, उप-प्राचार्या एवं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस समारोह में कक्षा पाँचषी, आठवीं दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 164 छात्रों का मनोनयन विद्यालयीन शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के सुष्यवस्थित संचालन हेतु विद्यालय प्रतिनिधियों, सदन प्रमुखों एवं सदन प्रतिनिधियों के रुप में किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा समूह गीत एवं स्कूल बैंड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। शौर्य सिंह चौहान एवं कुंजल तिवारी, कक्षा बारहवीं, को विद्यालय का प्रतिनिधि (शाला नायक एवं नायिका), राधाय बेरीवाल एवं सौम्या मिश्र, कक्षा ग्यारहवीं, को विद्यालय का उप प्रतिनिधि (उप-शाला नायक एवं नायिका) मनोनीत किया गया। साथ ही इनके अलावा विद्यालय के 160 छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न पदों हेतु मनोनीत किया गया, जिनमें खोल, सांस्कृतिक, विज्ञान क्लब, उपभोक्ता क्लब, जूनियर रेडक्रास सोसायटी, पर्यावरण क्लब, यूनेस्को क्लब, ब्रिटिश काउन्सिल, राष्ट्रीय सेवा योजना, साइबरनेटिक क्लब, साहित्यिक क्लब, रेडियो क्लब, कम्प्यूटर साक्षरता क्लब आदि प्रमुख विभाग थे। विद्यालय के प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी ने शाला प्रशासक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपे जा रहे हैं, वे केवल एक पद नहीं, बल्कि विद्यालय के विश्वास, सम्मान और अपेक्षाओं को भी अपने साथ लेकर चलेंगे। नेतृत्व का अर्थ केवल आगे चलना नहीं है, बल्कि अपने आचरण, निर्णय और सेवा से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। मुख्य अतिथि श्री शशिमोहन सिंह (एसएसपी, रायगढ़) ने अपने वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र से प्राप्त होता है।” आपकी सफलता इस बात से नहीं मापी जाएगी कि आपके पास कितना अधिकार था, बल्कि इस बात से मापी जाएगी कि आपने अपने दायित्वों का निर्वहन कितनी निष्ठा और संवेदनशीलता से किया।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button