PM Modi’s Visit Kerala : पीएम मोदी का मिशन साउथ..! केरल के त्रिशूर में किया रोड शो, जनसभा को संबोधित करते हुए किया इन बातों का जिक्र..

0
85

PM Modi’s Visit Kerala : त्रिशूर। बीजेपी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब सीधे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में साउथ इंडिया पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आ रहे है। पिछले दो दिनों से तमिननाडु और लक्षदीप के बाद अब केरल को साधने के लिए पहुंचे हैं। केरल के त्रिशूर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो किया। पीएम के रोड शो में बड़ी संख्‍या में भीड़ उमड़ी है।

PM Modi’s Visit Kerala : पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद सीधे जनसभा को संबोधित किया। इसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी बिगुल माना जा रहा है। संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर मोदी को बधाई देने के लिए भाजपा की केरल इकाई ने थेक्किनकाडु मैदान में ‘तीन शक्ति मोदीकोप्पम’ नामक सम्मेलन का आयोजन किया है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी हैं।











आजादी के बाद से कांग्रेस, लेफ्ट और एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। कांग्रेस और लेफ्ट की सरकारों ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने का कानून लटकाए रखा। मोदी सरकार ने महिलाओं को वो अधिकार दिलाया। देश में कांग्रेस और लेफ्ट की सरकार थी, तो मुस्लिम बहनें तीन तलाक से परेशान थी। मोदी सरकार ने उसे खत्म करने की गारंटी दी थी और उसे खत्म करके भी दिखाया। बीजेपी सरकार के लिए चार जातियां सबसे ऊपर हैं, किसान, गरीब, युवा, महिला। इससे पहले पीएम ने त्रिशूल में एक रोड शो किया था।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here