महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आई पूरी बस्ती…अब तक 10 लोगों की मौत…सीएम शिंदे खुद रख रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर

0
60

रायगढ़। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। रायगढ़ जिले के खलालपुर तहसील इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ है। इसकी चपेट में पूरी एक बस्ती आ गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन में 50 से अधिक परिवारों के 100 से अधिक लोग फंसे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

मौके पर पहुंचे सीएम शिंदे
हालात का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे हैं। वह जनता के बीच पहुंच कर उनतक मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।













वह पीड़ित जनता के घर-घर जाकर उनका हाल ले रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी ट्वीट करके घटना के बारे में जानकारी दी है, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए थे। इधर, केंद्र सरकार से गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की है और मदद के लिए एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल पर भेजी हैं।

बुधवार रात को हुआ हादसा
बता दें कि ये हादसा बुधवार रात को हुआ है। भूस्खलन में आदिवासी समाज की बस्ती का 90 प्रतिशत हिस्सा समा गया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

  • उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।
  • रायगढ़ में भूस्खलन में मरने वालों के लिए मुआवजा की घोषणा की गई है।
  • सीएम एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया।
  • केंद्रीय गृह मंत्री ने भूस्खलन की घटना को लेकर ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। NDRF की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

भूस्खलन की चपेट में 50 से अधिक घर
बता दें कि भूस्खलन की चपेट में करीब 50 घर आ गया है। घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि मिट्टी अभी भी ऊपर से गिर रही है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

100 से अधिक लोगों के दबने की आशंका
अधिकारी ने बताया कि कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन बुधवार रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने शिंद से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड से लोगों की मौत पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से बात की. एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं. लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है.

 





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here