घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी 509 वोटो से हुए विजय

रायगढ़ February 15, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी 509 वोटो से हुए विजय

घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी 509 वोटो से हुए विजय

 

 

रायगढ़/ नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना परचम लहराते हुए ,सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को पछाड़ते हुए प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उनकी जीत से नगर की जनता में भारी उत्साह का माहौल है।

सुरेंद्र चौधरी की जीत ने यह साबित कर दिया कि लोगों में पार्टी की बजाय व्यक्ति के गुण और उनकी नीतियों को लेकर ज्यादा विश्वास है। चुनाव परिणामों के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में चौधरी के समर्थक खुशी से झूम उठे और उनकी जीत को ऐतिहासिक मानते हुए उन्हें बधाइयाँ दी।

चौधरी ने अपनी चुनावी यात्रा में नगर पंचायत की विकास योजनाओं, जनकल्याण और पारदर्शिता को प्रमुख मुद्दा बनाया था। उनकी जीत से यह संकेत मिलता है कि जनता अब केवल पार्टियों के बजाय कार्यकुशल और निष्ठावान नेताओं को प्राथमिकता दे रही है।

इस जीत से न केवल सुरेंद्र चौधरी का राजनीतिक भविष्य उज्जवल हुआ है, बल्कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगी है। जनता का यह उत्साह आने वाले समय में और भी बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है।

खबर शेयर करें: