खेल

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 3 गेंद खेलकर अचानक लौटे पवेलियन, इस वजह से हो गए रिटायर्ड हर्ट

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल जब बल्लेबाजी करने उतरे तो अपनी पारी की सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद अचानक वह वापस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। गिल को जब पवेलियन वापस जा रहे थे तो वह अपनी गर्दन में खिंचाव की समस्या से काफी दर्द में देखे गए।

 

खबर में अपडेट जारी है…



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button