छत्तीसगढ़

CG News: रेस्ट हाउस के अश्लील डांस का मामला, दो अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज, रेंजर को नोटिस जारी

सूरजपुर. कु रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामलेमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले  में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है.

दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दिए. हालांकि वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि पुराना बताया गया.

इस वायरल वीडियो से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वन विभाग के रेस्ट हाउस में खुलेआम शराब के जाम छलकाए गए और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. हालांकि वन विभाग ने तीन अफसरों पर कार्रवाई की है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button