Raigarh News: रायगढ़ में बाइक न देने पर बेटे ने पिता पर को टांगी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Raigarh News: रायगढ़ में बाइक न देने पर बेटे ने पिता पर को टांगी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 20 जून 2025। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया। घटना 17 जून की रात करीब 9:30 बजे की है जब 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक ईगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का एवं इलियास केरकेट्टा की प्रमुख भूमिका रही।