लॉगिन

रायगढ़ में दिनदहाड़े एसबीआई बैंक के बाहर केमिकल छिड़क कर व्यापारी से ढाई लाख की उठाईगिरी

रायगढ़ November 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में दिनदहाड़े एसबीआई बैंक के बाहर केमिकल छिड़क कर व्यापारी से ढाई लाख की उठाईगिरी

रायगढ़ में दिनदहाड़े एसबीआई बैंक के बाहर केमिकल छिड़क कर व्यापारी से ढाई लाख की उठाईगिरी

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 नवंबर। शहर के एक व्यापारी के साथ दिनदहाड़े बैंक के बाहर धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये की उठाईगिरी का बद्दमाशों ने साहसिक कारनामा कर दिखाया। घटना केवड़ाबाड़ी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मुख्य शाखा के सामने की है।

जानकारी के मुताबिक, पुराने शनिमंदिर क्षेत्र के ड्राई फूड व्यापारी अजय राठौर बैंक के एटीएम में पैसा जमा कराने पहुंचे थे। जब सारा पैसा जमा नहीं हुआ तो वे बचे हुए ढाई लाख रुपये अपनी स्कूटी के डिक्की में रख रहे थे। तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उन पर एक केमिकल छिड़क दिया। केमिकल शरीर पर लगते ही व्यापारी को तेज जलन होने लगी और वे घबरा गए। इसी दौरान बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने बताया कि उसके पास 5 से साढ़े पांच लाख रूपए थे। जिसमें से उसने ढाई से तीन लाख रूपए जमा करा चुका था। आरोपी ने काले रंग का जैकेट पहना हुआ था।

पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आरोपियों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घेराबंदी करते हुए उनकी तलाश जारी है।

खबर शेयर करें: