बस्तर को लेकर बड़ा मंथन! CM साय की बंद कमरे में हाई लेवल मीटिंग, किस फैसले से बदलेगी बस्तर की तक़दीर?
शांति, विकास और मुख्यधारा से जोड़ने की रणनीति पर गहन चर्चा, अफसरों की पूरी फौज मौजूद

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को लेकर एक बार फिर सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर के समग्र विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं, जिसमें कई अहम और दूरगामी फैसलों पर मंथन जारी है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बस्तर में शांति और विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की है। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के तेज़ी से विस्तार पर गंभीर चर्चा हो रही है।
इस अहम बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक से निकलने वाले फैसले बस्तर की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में बस्तर को लेकर बड़े ऐलान भी हो सकते हैं, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रफ्तार और तेज़ होगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






