छत्तीसगढ़

CG में तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, 2 लोग गंभीर घायल, कार के परखच्चे उड़े, क्रेन की मदद से हटाया गया

धमतरी।  धमतरी शहर के घड़ी चौक पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। 16 दिसंबर की रात हुए इस हादसे में कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, होंडा वेरना कार सिहावा चौक की ओर से घड़ी चौक की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और मोड़ लेते समय सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। बिजली के खंभे के नीचे बना सीमेंट का चबूतरा भी कई टुकड़ों में टूट गया। टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। घायल युवकों की पहचान सौरभ सिन्हा और शीतल साहू के रूप में हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटा दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button