Raigarh: बांके बिहारी प्लांट में 102 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण, खनिज विभाग ने लगाया 80,600 का जुर्माना

रायगढ़ October 1, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: बांके बिहारी प्लांट में 102 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण, खनिज विभाग ने लगाया 80,600 का जुर्माना

Raigarh: बांके बिहारी प्लांट में 102 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण, खनिज विभाग ने लगाया 80,600 का जुर्माना

रायगढ़. जिले के उद्योगों में खुलकर अवैध रेत खप रहा है जिसको लेकर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। पिछले दिनों मिली शिकायत की जांच करने के बाद पूंजीपथरा क्षेत्रमें स्थित बांके विहारी उद्योग में जांच के दौरान 102 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण मिला। इसको लेकर संबंधित उद्योग प्रबंधन पर 80 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

कुछ दिनों से लगातार उक्त उद्योग में बड़ी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण किए जाने की शिकायत की टीम ने पिछले दिनों आकस्मिक रूप से उक्त उद्योग में दबिश दी। जांच के दौरान आंकलन किया गया तो उद्योग परिसर में करीब सवा सौ घनमीटर से अधिक मात्रा में रेत्त का भंडारण किया गया था, भौतिक सत्यापन के बाद खनिज विभाग की टीम ने रेत को जब्त कर उद्योग प्रबंधन को नोटिस थमाते हुए रेत से संबंधित रॉयल्टी व भंडारण लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के सलिए समय दिया।

नियत समय में उद्योग प्रबंधन ने में कुछ मात्रा का ही रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत न कर पाई। उद्योग प्रबंधन के पास – भंडारण लाइसेंस भी नहीं था। इसको खनिज के अवैध परिवहन को लेकर एक बार फिर से कार्रवाई तेज हो गई है। पूंजीपथरा क्षेत्र में आकस्मिक जांच के दौरान गिट्टी से लोड एक हाइवा को बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं पुसौर कोतरा रोड थाना क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। शहरे छातामुड़ा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 वाहन को खनिज विभाग ने जब्त किया है।

 

खनिज विभाग ने अवैध रूप से भंडारित करीब 102 घनमीटर अवैध रेत को लेकर 80 हजार 600 रुपए का जुर्माना उद्योग प्रबंधन को लगाया है। साथ ही वैध लाइसेंस लेकर भंडारण करने का अल्टीमेटम दिया है। बांके विहारी प्लांट में अवैध रूप से रेत का बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया थो। उद्योग प्रबंधन पर 102 घनमीटर अवैध रेत को लेकर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र से 8 वाहनों को जब्त किया गया है।

  रमाकांत सोनी, जिला खनिज अधिकारी

 

 

खबर शेयर करें: