रायगढ़

लैलूंगा के नवीन घाटगांव में अवैध पोस्ता खेती का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ टॉप न्यूज 23 मार्च। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध रूप से पोस्ता (poppy) की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध खेत का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लगभग 2 डिसमिल भूमि पर पोस्ता के पौधे पाए गए। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में साधराम नागवंशी (60 वर्ष) और अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नवीन घाटगांव शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, मामले में अन्य संभावित आरोपियों, फसल के स्रोत एवं इसके उद्देश्य को लेकर पूछताछ जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button