रायगढ़ में छुपा धान पकड़ा गया: व्यापारी की साजिश फेल, जांच टीम ने 65 बोरी जब्त की

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में छुपा धान पकड़ा गया: व्यापारी की साजिश फेल, जांच टीम ने 65 बोरी जब्त की

रायगढ़ में छुपा धान पकड़ा गया: व्यापारी की साजिश फेल, जांच टीम ने 65 बोरी जब्त की

रायगढ़: जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान भंडारण और परिवहन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच टीम ने 65 बोरी अवैध धान जब्त किया।

सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि ग्राम घरघोड़ी में अंगद यादव के घर अवैध धान रखा गया है। नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान 65 बोरी अवैध धान बरामद की।

पूछताछ पर अंगद यादव ने बताया कि मंडी का लाइसेंसधारी व्यापारी उद्धव डनसेना ने यह धान उसके घर रखवाया था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि धान को अवैध रूप से खपाने की तैयारी की जा रही थी।

जांच टीम ने धान जब्त करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर शेयर करें: