रायगढ़

Raigarh News: आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा

 

रायगढ़, 11 जुलाई 2025। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला सर आज रायगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात उर्दना स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने फायरिंग रेंज परिसर में चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया और अभियान की सराहना करते हुए स्वयं भी पौधारोपण किया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज में किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग साढ़े चार एकड़ में फैले फायरिंग रेंज को पहले चारों ओर घेराव कर सुरक्षित किया गया है। मवेशियों से पौधों की रक्षा के लिए परिधि पर खुदाई कर मजबूत मेड़ बनाई गई है और सभी पौधों को टी-गार्ड से संरक्षित किया गया है। इस मानसून सत्र में अब तक 800 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जा चुके हैं।

आईजी डॉ. शुक्ला सर ने वृक्षारोपण कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने फायरिंग रेंज में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, आरआई अमित सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पौधारोपण में सहभागिता की।

फायरिंग रेंज परिसर में यह हरियाली अभियान रायगढ़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया जा रहा एक ठोस और दीर्घकालिक प्रयास है, जिसे उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलना विभागीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करता है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button