टेक्नोलॉजी

YouTube पर AI Content की पहचान होगी आसान, क्रिएटर और दर्शकों के लिए होने जा रहा है यह बदलाव 

 

YouTube AI Video: यूट्यूब ने एआई जनरेटेड कंटेट पर अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से प्लेटफॉर्म पर एआई वीडियो की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसमें लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके देखते हुए यूट्यूब ने ऐलान किया है कि अगर किसी वीडियो में एआई का इस्तेमाल डिटेक्ट होता है तो उसका इंटरनल सिस्टम अपने आप लेबल लगा देगा. यह एआई लेबल प्रमुखता से दिखेगा ताकि लोगों को कंटेट की पहचान करने में दिक्कत न हो. यूट्यूब पर लॉन्ग-फॉर्म वीडियो के साथ-साथ शॉर्ट्स पर भी लेबल नजर आएगा.

पहले से यूज होता आ रहा है एआई लेबल

जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब पर पहले से ही एआई लेबल यूज होता आ रहा है. यूट्यूब ने अपनी पॉलिसी अपडेट करते हुए इसे क्रिएटर स्टूडियो में एक टूल के तौर पर रोल आउट किया था, जिसकी मदद से क्रिएटर यह खुलासा कर सकते हैं कि उन्होंने अपने किसी वीडियो में एआई कंटेट का यूज किया है. यानी अभी तक एआई कंटेट का खुलासा करना क्रिएटर पर निर्भर करता था. यूट्यूब की इसमें खास भूमिका नहीं थी.

अब क्या बदलाव हो रहा है?

यूट्यूब ने साफ कर दिया है कि एआई लेबलिंग को लेकर उसकी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अब वह खुद भी अपने प्लेटफॉर्म के कंटेट पर नजर रखेगी. इसी महीने से यूट्यूब एआई कंटेट को डिटेक्ट करने की प्रोसेस शुरू कर देगी. अगर किसी वीडियो में एआई कंटेट यूज किया गया है तो कंपनी उस पर एआई-जनरेटेड का लेबल लगा देगी. अगर आसान भाषा में इस बदलाव को समझना है तो क्रिएटर को पहले की तरह बताना होगा कि उन्होंने अपने वीडियो में एआई कंटेट यूज किया है. अगर कोई क्रिएटर यह जानकारी नहीं देता है तो यूट्यूब अपने स्तर पर उस वीडियो पर एआई का लेबल लगा देगी.









क्या एक बार लगने के बाद लेबल हटेगा नहीं?

कंपनी ने कहा कि अगर किसी क्रिएटर के कंटेट पर गलती से एआई लेबल लग जाए तो वह वीडियो के डिस्क्लोजर स्टेटस को अपडेट कर सकेगा. वहीं अगर किसी क्रिएटर ने यूट्यूब के Veo और ड्रीम स्क्रीन जैसे एआई टूल से वीडियो जनरेट किया है तो लेबल नहीं हटाया जा सकेगा. साथ ही अगर किसी वीडियो में C2PA metadata है तो उसके साथ भी एआई लेबल परमानेंट रहेगा. C2PA metadata उन वीडियो में होता है, जो पूरी तरह एआई से जनरेट किए जाते हैं.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button