Jashpur News: सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी पर हत्या का शक, आरोपिया पत्नि की गिरफ्तार के बाद होगा हत्या के कारणों का खुलासा, पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

छत्तीसगढ़ November 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी पर हत्या का शक, आरोपिया पत्नि की गिरफ्तार के बाद होगा हत्या के कारणों का खुलासा, पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

Jashpur News: सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी पर हत्या का शक, आरोपिया पत्नि की गिरफ्तार के बाद होगा हत्या के कारणों का खुलासा, पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

जशपुर। जशपुर के थाना दुलदुला क्षेत्र के गांव भिंजपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बंद मिली है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पत्नी को मुख्य आरोपी मानकर उसकी तलाश कर रही है।

मृतक संतोष भगत (उम्र 43 वर्ष) के बड़े भाई विनोद मिंज ने 9 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पता चला कि 7 नवंबर को संतोष भगत और उनकी पत्नी (आरोपिया) के बीच झगड़ा हुआ था। इसके अगले ही दिन, आरोपिया ने अपनी बेटी को फोन पर बताया कि उसने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में भर दिया है।

बेटी और उसके पति ने गांव आकर बड़े पिताजी (प्रार्थी) को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मृतक के घर की तलाशी ली, जहां गहरे लाल रंग के ट्रॉली सूटकेस में संतोष भगत का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि पत्नी ने ही हत्या कर शव को सूटकेस में डाला और फरार हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है और पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है। पुलिस ने हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

खबर शेयर करें: