CG News: पति- पत्नी ने की आत्महत्या : वाट्सएप स्टेटस लगाकर दी जान, बेटे की मौत के बाद से थे तनावग्रस्त 

छत्तीसगढ़ February 16, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 CG News: पति- पत्नी ने की आत्महत्या : वाट्सएप स्टेटस लगाकर दी जान, बेटे की मौत के बाद से थे तनावग्रस्त 

 CG News: पति- पत्नी ने की आत्महत्या : वाट्सएप स्टेटस लगाकर दी जान, बेटे की मौत के बाद से थे तनावग्रस्त 

 

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के धरदेई गांव में बेटे की मौत के बाद पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने वाट्सएप स्टेटस में लिखा कि, बेटे के बाद अब वे भी अब दुनिया से जा रहे हैं। पति-पत्नी के फांसी लगाने की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, रमाबाई पटेल और उनके पति कृष्णा पटेल घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने भीतर झांककर देखा तो दंपति फांसी के फंदे पर झूलते दिखाई दिए। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सालभर पहले हुई थी बेटे की मौत
परिवार के सदस्यों के अनुसार, सालभर पहले ही उनके इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे। बेटे के मौत के बाद से वे मानसिक रूप से काफी व्यथित दिखाई रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि, मानसिक आघात के चलते उन्होंने जानलेवा कदम उठाया। दोनों की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक का वातावरण है।

एसपी ने दी मामले की जानकारी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि, सालभर पहले सड़क दुर्घटना में उनके इकलौत बेटे की मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर वे दोनों तनाव में रहते थे। मृतकों ने सुसाइड करने पहले वॉट्सएप स्टेट्स में लिखा कि, वे भी अब इस दुनिया से जा रहें हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबर शेयर करें: