Raigarh News: दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, केबिन में फसा चालक

रायगढ़ June 26, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, केबिन में फसा चालक

Raigarh News: दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, केबिन में फसा चालक

 

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घरघोड़ा बायपास मार्ग पर एसकेएल (SKL) कंपनी के एक ट्रेलर और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत से इलाके में हड़कंप मच गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, एसकेएल कंपनी का ट्रेलर (CG 13 AD 5562) तेज रफ्तार में था, तभी उसने सामने से आ रहे ट्रक (CG 15 DG 1681) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह दुर्घटना एसकेएल कंपनी के ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण हुई है। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

​सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना के कारण बायपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

खबर शेयर करें: