CG में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक की मौत 

छत्तीसगढ़ November 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
CG में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक की मौत 

CG में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक की मौत 

बलौदाबाजार भाटापारा । भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के खोखली बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

यह हादसा देर रात हुआ, लेकिन रात भर किसी को इसकी सूचना नहीं मिल पाई। सुबह जब ग्रामीणों ने कार क्रमांक CGO4NH1231 को खेत में पलटा हुआ देखा, तो हड़कंप मच गया।

जांच करने पर मौके से गोवर्धन (निवासी पड़कीडीह, थाना सुहेला) का शव बरामद हुआ, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात में हुआ और सुबह सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।

भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: