छत्तीसगढ़

 CG में भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, नवागढ़ के दो युवकों की मौके पर मौत

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर का अंदाजा न लग पाने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उससे जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राछा भांठा में हुआ। मृतकों की पहचान बेमेतरा जिले के नवागढ़ निवासी करण कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने और ट्रैक्टर पर रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण बाइक सवारों को ट्रैक्टर नजर नहीं आया और यह भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button