CG में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ November 25, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत

 

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 24 नवंबर की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तब हुआ जब कबीरधाम जिले से काम खत्म कर लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप वैन को एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में कार्यरत थे। 24 नवंबर की रात वे कबीरधाम जिले से काम करके वापस लौट रहे थे, तभी कारेसरा गांव के पास उनकी पिकअप को पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: