राज्योत्सव 2026 समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह

रायगढ़ November 2, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
राज्योत्सव 2026 समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह

राज्योत्सव 2026 समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह

 

राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्त करने हेतु बाबूलाल अग्रवाल साथियों सहित रायपुर रवाना

रायगढ़। रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल को राज्योत्सव 2026 के अवसर पर राज्य अलंकरण महाराजा अग्रसेन पुरस्कार 2026 के लिए चयनीत किया गया है। आज वे अपने साथियों नवनीत जगतरामका प्रधान संपादक दैनिक इस्पात टाइम्स, सुनील रामदास अग्रवाल ट्रस्टी अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरा मोटवानी अध्यक्ष प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रायगढ़ इकाई, सुशील मित्तल अध्यक्ष अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, पवन अग्रवाल (कुड़ुमकेला) संभागीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल मित्र सभा , मनीष अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अनिल अग्रवाल (लाल टंकी) लायंस क्लब,मनोज मिरानिया अधिवक्ता एवं पूर्व सचिव इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन, सुनील अग्रवाल (कुक्कू) कार्यकारिणी सदस्य श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट, सृजन अग्रवाल (चंद्रपुर) बी आर कमर्शियल, मुकेश जैन अध्यक्ष समग्र गुजराती समाज रायगढ़, सुभाष अग्रवाल (चिराग )सलाहकार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, रोटेरियन पंकज गोयल अधिवक्ता एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल, लायन अमित मोदी अधिवक्ता एवं सदस्य श्री अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ आनंद बेरीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, रवि सिंह अधिवक्ता एवं सक्रिय सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लायन सौरभ अग्रवाल लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी, अनूप बंसल लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी,डॉ अशोक अग्रवाल रायपुर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन छत्तीसगढ़ इकाई, मनोज अग्रवाल (प्रतीक ) श्रवण बेरीवाल संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के साथ रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जहां आज राज्योत्सव के समापन समारोह में पधारे देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर है जब प्रदेश के इस अंचल में महाराजा अग्रसेन पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है जो इस अंचल के लिए हर्ष का विषय है। जब से उनके नाम की घोषणा हुई है तब से उनके परिवार परिचितों ,विभिन्न संस्थाओं और इष्ट मित्रों की ओर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज उनके इस सम्मान को और भी गरिमामय बनाने के लिए अलग-अलग स्थान पर उनके सम्मान समारोह की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में उन्हें समाज के अंदर विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा । इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि यह मेरा सम्मान नहीं बल्कि रायगढ़ के सर्व समाज का सम्मान है, और मुझ पर इस पुरुस्कार के साथ जो नैतिक जिम्मेदारी आई है मैं उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा।

खबर शेयर करें: