छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐतिहासिक मुआवजे का एलान,रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे में प्रत्येक पीड़ित परिवार को 30-30 लाख, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने जताया दुःख, जाँच जारी

रायपुर : रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में 3 सफाई कर्मियों की हादसे में मौत की जाँच शुरू कर दी गई है|इसे लेकर अस्पताल में अभी भी गहमा-गहमी देखी जा रही है|डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी घटना को लेकर शोक में नजर आए |यह भी बताया जाता है,कि सफाई कर्मी “ठेका कंपनी” के कर्मचारी थे|उन्हें संबंधित कंपनी ने कार्य पर रखा था,ना की उनकी नियुक्ति रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई थी|
हादसे पर दुःख जताते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने हादसे पर जान गवाने वाले की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख,अपनी शोक संवेदनाएं जाहिर की है| इसके साथ ही रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन ने घटना पर दुःख जाहिर करते हुए,प्रत्येक पीड़ित परिवार को 30-30 लाख के मुआवजे का एलान किया है|राज्य में औद्योगिक हादसों की कड़ी में पहली बार किसी हॉस्पिटल द्वारा घोषित 30 लाख के मुआवजे का एलान सुर्ख़ियों में है|उधर,पीड़ित परिवार में मातम पसरा है,घटना को लेकर स्थानीय नेताओं के बीच गहमा-गहमी भी जोरों पर देखी जा रही है|
डॉ संदीप दवे ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा,कि इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है| उनके मुताबिक,घटना की जाँच के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग किया जा रहा है| उन्होंने पीड़ित परिजनों से अपील की,कि धैर्य बनाए रखे,शासन-प्रशासन की जाँच में सब-कुछ साफ़ हो जाएगा| डॉ संदीप दवे ने कहा,कि रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन नियम कायदे का पूरी तरह से परिपालन सुनिश्चित करता है,यहाँ मरीजों और उनके परिजनों को उच्चतम स्तर की सुविधाएँ प्रदान की जाती है,जो “मानकों” के अनुरूप है|अस्पताल प्रबंधन की ओर से साफ़ किया गया,कि नियमों के तहत ठेका कंपनी के साथ अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई का करार किया गया था|
दरअसल,अस्पताल में बीती रात सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मियों की मौत की घटना सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक,मृतकों की पहचान गोविंद , अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, तीनों रायपुर के सिमरन सिटी इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं। यह भी बताया जाता है,कि सफाई के लिए ये तीनों ही कर्मी सेप्टिक टैंक के भीतर उतरे थे,लेकिन टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर उनकी हालत बिगड़ती चली गई और मौके पर ही तीनों की मौत की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी |
उधर,शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी बताई जाती है | यही नहीं पुलिस टीम लोगों के बयान दर्ज कर रही है | घटना को लेकर परिजनों के हंगामे का भी मामला सामने आया है | पीड़ित परिवार,आरोप लगा रहा है,कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सफाई कर्मियों को सेप्टिक टैंक में उतारा गया था | फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






