CG Big Accident: तेज रफ्तार बनी काल, ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत, हाईवे पर बिछीं लाशें

छत्तीसगढ़ February 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG Big Accident: तेज रफ्तार बनी काल, ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत, हाईवे पर बिछीं लाशें

CG Big Accident: तेज रफ्तार बनी काल, ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत, हाईवे पर बिछीं लाशें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Big Accident News: रॉन्ग साइड में आया ट्रेलर
जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 11 BD 9044 सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। तड़के करीब 2 बजे सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।

पलटा ट्रेलर, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के भीतर फंस गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान
मृतकों में छत्रपाल रात्रे (37), निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर; विशाल लहरें (25) और अनमोल लहरें (14), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली; तथा सोनू मिरी (28), निवासी कोटा शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें: