नवा रायपुर में हाई अलर्ट: पीएम मोदी के राज्योत्सव दौरे को लेकर SPG और 5 हजार जवान तैनात
नवा रायपुर में हाई अलर्ट: पीएम मोदी के राज्योत्सव दौरे को लेकर SPG और 5 हजार जवान तैनात
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का शुभारम्भ करने रायपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी के करीब सात घंटे के प्रवास के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
इस कड़ी में SPG जवानों की टीम रायपुर पहुंच चुकी है और पीएम के कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में लेने की तैयारी शुरू हो गई है। एसपीजी के साथ समन्वय करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने नवा रायपुर में बलों की तैनाती शुरू कर दी है।
सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा:
-
20 आईपीएस और 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ 5,000 जवान नवा रायपुर के हर हिस्से पर निगरानी करेंगे।
-
एडीजी रैंक के अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।
-
ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा और हाई अलर्ट जोन में बिना अनुमति एंट्री सख्त मना रहेगी।
-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी और पुलिस जवान सिविल ड्रेस में भीड़ में तैनात रहेंगे।
राज्योत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा कवरेज जारी रहेगी।