देश

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिटों द्वारा 299 लोगों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं

 

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संचालित तीन मोबाइल मेडिकल युनिटों द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कुरुक्षेत्र, 6 जून। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीद बनकर उभर रही हैं। ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में ओपी जिन्दल पार्क पहुंची, जहां स्थानीय लोगों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आस पास के गांवों से आए लोगों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
डॉ. पूर्णमल के अनुसार शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। आज ओपी जिन्दल पार्क में 243 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 56 लोगों के रक्त परीक्षण भी मौके पर ही किए गए।

सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार गांव-गांव और कस्बों में तीन मोबाइल मेडिकल युनिटों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में वर्तमान में पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स कुरुक्षेत्र में और एक मोबाइल मेडिकल युनिट कैथल में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, जिससे दूरदराज के गांवों तक भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button