प्रेमिका की सगाई से टूटा दिल: बिलासपुर में युवा वकील ने अरपा नदी में छलांग लगाकर लिया जीवन का अंत

छत्तीसगढ़ November 8, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
प्रेमिका की सगाई से टूटा दिल: बिलासपुर में युवा वकील ने अरपा नदी में छलांग लगाकर लिया जीवन का अंत

प्रेमिका की सगाई से टूटा दिल: बिलासपुर में युवा वकील ने अरपा नदी में छलांग लगाकर लिया जीवन का अंत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर एक दुखद घटना सामने आई। हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल की संदिग्ध हालत में लाश नदी में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात रिवर व्यू और अरपा पुल के पास कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, तभी उन्हें तेज धार में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों से मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार रात वे दोस्त की शादी में शामिल होने मोपका आए थे। घटना वाले दिन उनकी कार अरपा पुल के बीचों-बीच खड़ी मिली।

पुलिस ने परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की, तो पता चला कि राहुल का किसी लड़की के साथ अफेयर था और वह उससे शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार ने उसे किसी और के साथ सगाई कर दी। इससे राहुल मानसिक रूप से परेशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

टीआई सिटी कोतवाली, देवेश सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

खबर शेयर करें: