छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कॉकरोचों का दस्ता बन गई कांग्रेस ? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ढाई साल में लगा दिया ठिकाने, एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का फीका स्वागत, संगठन की ताकत पर उठे सवाल…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में बीजेपी की चमक-दमक का अंदाज़ा राहुल गांधी को बख़ूबी हो गया है| राज्य में कांग्रेस की ताकत को आंकने में राहुल गांधी ने देरी नहीं की| रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस की ज़मीनी हकीकत देख कर पार्टी आलाकमान भी हैरत में बताया जाता है| यह भी बताया जा रहा है,कि एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं की सीमित भीड़ देख कर कई वरिष्ठ नेताओं के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है | छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद राहुल के स्वागत में एक ओर जहाँ चुनिंदा बुजुर्ग नेताओं के चेहरे नजर आए,वही कार्यकर्ताओं की भारी कमी भी दर्ज की गई |

जानकारी के मुताबिक,रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों और उनकी अगुवाई करने वाले लोगों की संख्या की तुलना में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की संख्या मुट्ठी भर नजर आने से कांग्रेस का दमख़म और दिखावा जनता के सामने आ गया है| इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है,दावा किया जा रहा है,कि दिल्ली के ”जंतर-मंतर” में हालिया जुटे कॉकरोचों की तर्ज पर बमुश्किल कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की अगुवाई में जुट पाए| जबकि,राज्य के तमाम नेता लाखों की भीड़ जुटने का दावा करने में पीछे नजर नहीं आ रहे थे |

उधर,राहुल के स्वागत में बेहद कम जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है | बताया जाता है,कि कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस ने राहुल की अगुवाई के दौरान एयरपोर्ट पर आदिवासी लोक नृत्य दल को उतार दिया था | उनके सांस्कृतिक और पारंपरिक पोशाकों और नृत्यों को देखने और सुनने के लिए मौके पर बड़ी तादाद में यात्रियों और टैक्सी ड्राइवरों की भीड़ लग गई थी | लोगों के मुताबिक,इस भीड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की संख्या बमुश्किल 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई | कांग्रेस का दमखम देखकर राहुल गांधी भी सख्ते में बताए जाते है |

दावा यह भी किया जा रहा है,कि भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री को एक तरफ़ा तवज्जो मिलने से प्रदेश में कांग्रेस की जड़े दिनों-दिन खोखली होती जा रही है|जबकि,बीजेपी के कुशल नेतृत्व से पार्टी कार्यकर्ताओं का सफाया हो रहा है,निष्ठावान कांग्रेसियों को पार्टी फोरम से तक दरकिनार कर दिया गया है बुज़ुर्ग नेताओं की दखलंदाजी से युवा चेहरों को मौका मिलना तक दुभर हो गया है|

युवा विधायको में भी अब मायूसी छा गई है| उनकी माने तो,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर ना तो पहले की तरह जोश नजर आ रहा है,और ना ही पार्टी के भीतर बदलाव की कोई उम्मीद दिखाई दे रही है |
नतीजतन,प्रदेश में कांग्रेस के संगठन की ताकत पर एक बार फिर सवाल उठ गए है|आम कार्यकर्ता यह भी सवाल पूछ रहे है,कि युवा नेताओं और नए नेतृत्व को आखिर कब मौका मिलेगा ? राहुल गांधी हालात को भांपते हुए एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल अभनपुर के लिए रवाना हो गए|यहाँ,पार्टी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है | इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी का एक दिवसीय रायपुर दौरा सुर्ख़ियों में है |

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार सांसद राहुल गांधी ”ग्राउंड जीरो” पर उतरे थे | बताया जाता है,कि कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए सांसद राहुल गांधी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था | एयरपोर्ट में उनकी अगुवाई के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और पूर्व मुख्यमंत्री भू-पे बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे|



















उधर,कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया|उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने चुनिंदा कार्यकर्ताओं से राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा भी की।बीजेपी और केंद्र सरकार के फैसलों को मुद्दा बताते हुए राहुल ने पीएम पर परंपरागत रूप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हमले भी किए| राहुल की रवानगी के साथ ही पार्टी के भीतर मंथन का दौर शुरू हो गया है| कई वरिष्ठ नेता,युवा चेहरों को नेतृत्व सौंपने की राय जाहिर कर रहे है |



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button